फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने अस्पताल पर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। पचलड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गांव वालों ने वार्ड ब्याय के खिलाफ पदर्शन किया। उन्होंने वार्ड ब्याय पर मरीज से रुपये लेने का आरोप लगाया। गांववालों ने चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान देवी यादव के नेतृत्व में गांव के दर्जनों लोग अस्पताल पहुंचकर धरने पर बैठ गए। आरोप है कि अस्पताल पर तैनात वार्ड ब्याय मरीजों से दवा का रुपये लेता है। उसकी तमाम शिकायतें हैं। गांव के लोगों ने अस्पताल परिसर में धान रोपने पर भी आपत्ति जताई। गांव के मंटू सिंह, हरिओम, धनवंत वर्मा, इन्द्रदेव सिंह, टन टन सिंह, सत्यविजय यादव, सुधीर सिंह, सतीश सिंह आनंद वर्मा, मुन्ना यादव ,गोरख यादव आदि ने कहा कि वार्ड ब्याय बजरंगी प्रसाद अस्पताल पर आने वाले मरीजों से दवा देने के बदले में रकम वसूलता है। उसने गांव के काशी यादव को दर्द बुखार की दवा देकर 50 रुपया जबरन वसूल लिया। उन्होंने रकम देने से मना किया तो मरीज से दवा छीन लिया। मजबूरन मरीज को वार्ड ब्याय को रकम देनी पड़ी। वार्ड ब्याय की कई बार शिकायत करने के बाद भी अस्पताल प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। धरनारत लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने धरना समाप्त कराया। उन्होंने कहा कि वार्ड ब्याय के खिलाफ कार्रवाई को उच्चाधिकारियों को रिपार्ट दे दी गई है। उसे दवा वितरण कार्य से अलग कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें