फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवास में बिजली गुल, दिक्कत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ट्रांसफॉर्मर जलने से कांशीराम आवास में बिजली गुल है। इसके चलते हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों को पानी के लिए परेशान रहना पड़ा। लोगों ने बिजली महकमे के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पुरवा ढाबा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर तरफ कांशीराम आवास हैं। इसके विभिन्न फ्लैट में 500 से अधिक परिवार रहते हैं। टेक्निकल फॉल्ट से ट्रांसफॉर्मर जल गया। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग को जानकारी दी लेकिन खराबी दूर करने में रुचि नहीं दिखाएं। उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं ने अफसरों से ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। शाम होते ही कांशीराम आवास के इलाके में अंधेरा फैल जाता है। स्ट्रीट लैंप पोस्ट नहीं जलने से लोगों को असुविधा हो रही है। अशोक श्रीवास्तव, जफर खैराती, ठाकुर, सलमा, शमसुद्दीन, लक्ष्मण यादव, शत्रुघ्न वर्मा, रमेश आदि ने कार्यशैली पर सवाल उठाया है। इस बाबत एसडीओ सचिन सिन्हा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर ठीक करा दिया गया है। टेस्टिंग के बाद ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जाएगा।

लो-वोल्टेज से जूझे लोग
देवरिया। हाईटेंशन तार टूटने के चलते शहर के सैकड़ों घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लो-वोल्टेज से सिलिंग फैन स्पीड से नहीं चल रहे थे। सुबह 9.30 बजे फॉल्ट दुरुस्त होने के बाद राहत मिली। अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर के पीछे 11 हजार वोल्टेज का तार गुजरा है। सोमवार की रात 12.30 बजे तार टूट गया। इसके चलते न्यू कॉलोनी मोहल्ले में लो-वोल्टेज से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों ने सुरक्षा मांगी
बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को पुलिस लाइंस स्थित खंड कार्यालय में हुई। कर्मचारियों को सुरक्षा दिलाने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान अधिशासी अभियंता संतोष कुुमार, एसडीओ सचिन सिन्हा, एके पाल, अमित प्रताप सिंह, जवाहर तिवारी, सच्चिदानंद शुक्ल, चित्रसेन सिंह, जेपी पांडेय, एके दीक्षित, विशाल मिश्र आदि रहे।

दो घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी
भटवलिया स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन सब स्टेशन में 26 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान जंपरिंग का कार्य होगा। दिन में 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें