फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गर्भवतियों समेत 13 नए पॉजिटिव केस मिले, सक्रिय मरीज 131

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गर्भवतियों समेत 13 नए पॉजिटिव केस मिले, सक्रिय मरीज 131
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बृहस्पतिवार को दो गर्भवतियों समेत 13 नए संक्रमित मरीज मिले। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 131 हो गई है।
बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में विकास खंड सदर की दो गर्भवती महिलाएं नियमित जांच कराने अस्पताल पहुंचीं। वहां जांच में संक्रमित मिलीं। इसी ब्लॉक की एक महिला पति का इलाज कराने लखनऊ स्थित अस्पताल पहुंची। वहां जांच में पॉजिटिव मिली। परिवार में चार सदस्य हैं। इसी क्षेत्र की एक महिला चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसने जांच कराई तो संक्रमित मिली। परिवार में दो लोग हैं। इसी क्षेत्र का एक युवक भी जांच में पॉजिटिव मिला है। रामपुर कारखाना ब्लॉक की एक महिला वैक्सीन लगवाने पहुंची। वहां जांच में पॉजिटिव मिली। परिवार में सात लोग हैं। इसी ब्लाक की पूर्व में पॉजिटिव महिला का दो वर्षीय पुत्र को सर्दी हो गई। जांच में वह संक्रमित मिला। इसी क्षेत्र की एक महिला को सांस की परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। परिवार में 12 सदस्य हैं। बनकटा ब्लॉक का एक युवक भी संक्रमित मिला है। सर्दी-खांसी होने पर भटनी क्षेत्र की महिला की जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव मिली। उसके परिवार में छह सदस्य हैं। भाटपाररानी क्षेत्र का एक युवक इलाज कराने गोरखपुर गया। वहां जांच में संक्रमित मिला। परिवार में 17 लोग हैं।
होम आइसोलेशन में 103 का चल रहा इलाज
जनपद में कोविड संक्रमण जारी है। अब तक 22586 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 22227 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय होम आइसोलेशन में 103 मरीजों का इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन के 18 लोग आज स्वस्थ हुए हैं। गैर जनपदों के अलग-अलग अस्पतालों में 28 लोगों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संभावित लोगों की हर रोज जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को 2501 लोगों की जांच की गई, जिसमें 1089 एंटीजन तथा 1412 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। जिले में 13 नए केस मिले हैं। एक्टिव केस 131 है। पॉजिटिव केस के बदले 4,52,430 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। कोरोना के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें