फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरवाजे पर चढ़कर हमला करने के आरोप में 13 पर केस

Fri, 07 Nov 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय गांव के बनिया टोली मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम 38 वर्षीय शाबिर पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने तीसरे दिन शुक्रवार को 13 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने यह कार्रवाई दूसरे पक्ष के शाबिर की तहरीर पर की है। इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया पर संचालित हो रहे रफ्तार समेत अन्य गैंग में शामिल युवाओं की धड़पकड़ की तैयारी में भी लगी है। खुखुंदू बनिया टोली मोहल्ला निवासी शमसुल के यहां सोमवार रात में आई बारात में किसी बात को लेकर शमसुल के भाई ऐनुल का बेटा मजनू और शाबिर में नोकझोंक हो गई। उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया। मगर मंगलवार दोपहर में फिर उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
इसके बाद मजनू ने देर शाम को अपने करीब 50 नकाबपोश साथियों को बुलाकर शाबिर के दरवाजे पर चढ़कर उसपर जानलेवा हमला करा दिया। पुलिस ने इसमें शाबिर और मजनू समेत चार का चालान किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाबिर की तहरीर पर पुलिस ने मजनू पुत्र ऐनुल निवासी खुखुंदू और 10-12 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि सबसे पहले सोशल मीडिया पर चलाएं जा रहे गैंग की जांच की जाएगी। अगर इस घटना में जिस किसी के शामिल होने की बात सामने आई उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया है। विवाद में शामिल आरोपियों की पहचान कर संचालित हो रहे गैंग की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें