फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 126 वाहनों का चालान, दो सीज

Wed, 18 Nov 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यातायात माह के तहत मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने पर 126 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहन सीज किए गए। तेज रफ्तार वाहनों पर भी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बस स्टैंड, सुभाष चौक और कसया ओवरब्रिज पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। भटवलिया चौराहे पर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी चलने वालों का चालान किया गया।
बिना ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस के संचालित ऑटो एवं ई-रिक्शा के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। गोरखपुर रोड पर इंटरसेप्टर की मदद से निर्धारित गति सीमा से तेज चलने वाले वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने पंपलेट बांटकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें