देवरिया। लार थाना क्षेत्र के खेमादेई मोड़ के पास रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में तीन झोलों से देसी शराब के 63 पाउच बरामद हुए। पुलिस ने ई-रिक्शा कब्जे में लेकर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और सीओ सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा से 12.6 लीटर देसी शराब मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान जिले के अंकित कुमार शाह (19), लकी बरनवाल (20) और कुशीनगर के सलमान खान (35) के रूप में हुई। संवाद