फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं

विज्ञापन
छठ पूजा के लिए फल की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। छठ पर्व की तैयारी में जुटी व्रती महिलाओं ने सोमवार को खरना किया। दिनभर उपवास के बाद स्नान कर छठी मैया को गुड़ का खीर और गेहूं की रोटी का भोग लगाकर अर्घ्य देने का संकल्प लिया। कुलदेवता का पूजन किया। उधर, त्योहार को देखते हुए सोमवार को बाजार में खूब चहल-पहल रही। प्रमुख बाजारों में सामानों की दुकान लगाए दुकानदारों ने सूप, दउरी, सुपली, गागल नीबू, शरीफा, सुथनी, सिंघाड़ा जैसे जरूरी चीजों के दाम डेढ़ से दोगुना तक बढ़ा दिए थे।
विज्ञापन

शहर के मोतीलाल रोड, मालवीय रोड, सिविल लाइन, हनुमान मंदिर रोड में भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति की आई। शहर से लेकर देहात क्षेत्र के महिला-पुरुष व्रत के लिए सामानों की खरीदारी के लिए आए थे, जाम का दबाव और बढ़ गया था। रूट डायवर्ट करने के बावजूद भीड़ पर कोई असर नहीं दिखा। हनुमान मंदिर, परमार्थी पोखरा, भटवलिया स्थित शिव मंदिर के पोखरे पर छठ वेदियों के पास सफाई और रंगाई का कार्य पूरे दिन श्रद्घालुओं ने किया। बाजार ने भी श्रद्घालुओं की भीड़ को देखते हुए सामान्य दिनों की अपेक्षा बिकने वाले विभिन्न सामानों के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ा दिए थे। मोलभाव कर महिलाओं ने पूजन सामग्री अवश्य खरीदी, उनकी उनके चेहरे पर अधिक पैसे लिए जाने का भाव साफ दिख रहा था। प्रसाद खरीदने के बाद पूरे विधि-विधान से व्रती महिलाएं व्रत की तैयारियों में लग गई है। शहर के प्रमुख पोखरों के अलावा आसपास के नदी-घाटों पर उबड़-खाबड़ रास्तों एवं पूजन के लिए प्रकाश व्यवस्था की तैयारियों में विभिन्न समितियों के लोग लगे रहे।


शाम 5.25 बजे अर्घ्य देेने का शुभ मुहूर्त
लोक आस्था के चार दिवसीय छठ पर्व के अंतर्गत मंगलवार को व्रती महिलाएं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी। ज्योतिषाचार्य विवेक उपाध्याय ने बताया कि 13 नवंबर को डूबते सूर्य को शाम 5.25 बजे और 14 नवंबर, दिन बुधवार को सूर्योदय के समय 6.35 बजे अर्घ्य देने शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें