फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को राजनीतिक दलों ने किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा और सादगी के संत को नमन किया
विज्ञापन


महापुरुषों के पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया
कांग्रेसियों ने सत्य व अहिंसा की ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई। राजनीतिक दलों ने साफ-सफाई कर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों ने झंडारोहण कर बापू को याद किया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है। हम सभी बापू के सपने को भारत बनाने का प्रयास करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद सभी कांग्रेस नेता नगर पालिका परिसर में गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे और स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, रामजी गिरी, मुज्जफर हुसैन, भाष्कर मणि मौजूद रहे। सलेमपुर के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पर भाजपा नेता पुनीत शाही के नेतृत्व में मंदिर परिसर की सफाई की। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिला महासचिव दिव्यांश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी ने कहा इनके संघर्षों से आज के युवाओं को सीख लेनी चाहिए। इस दौरान संजीव मोदनवाल, अतिउल्लाह, संतोष यादव, रणविजय सिंह, रवि यादव, अनिल यादव मौजूद रहे। भारतीय सर्वजन पार्टी की ओर से टाउनहॉल में गांधी जयंती मनाई गई। इस दौरान गोविंद शर्मा, रामनिवास, सुरेंद्र विश्वकर्मा, भवेशचंद्र वाजपेयी आदि मौजूद रहे। लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा पासवान की अध्यक्षता में उमानगर कैंप कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में गुलाब चंद्र पासवान, पवन कुमार, मीरा पासवान, संगीता, नंदलाल आदि मौजूद रहे। पूर्वांचल विकास मोर्चा के राष्ट्रीय प्रमुख अशोक यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान नेसार अहमद, साबर पांडेय, गोपाल तिवारी, रत्नेश मिश्रा, रामबहाल, नंदकिशोर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें