फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक तिवारी हत्या कांड की सीबीआई जांच हो

विज्ञापन
विज्ञापन
नोनापर में हुई अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की मंगलवार को देवबंधु महाविद्यालय नोनापार में बैठक हुई। लखनऊ में हुए विवेक तिवारी की हत्या के मामले में सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़ा करते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के सित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सुधाकर मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से मातृ भूमि के लिए जिया और मरा है। इस लिए समाज के लिए हमेशा से राष्ट्र सर्वप्रथम रहा है। पंडित गंगेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की सेवा के लिए हर वक्त तैयार हूं। समाज के लोगों को संगठित होने की जरूरत है। लखनऊ में हुए विवेक तिवारी की दिनदहाड़े हत्या की जितनी निंदा की जाए कम है। ब्राह्मणों की एकता से ही राष्ट्र को बल मिलेगा। इस दौरान पवन उपाध्याय, दिवाकर शुक्ल,राजेश तिवारी,ज्ञानचंद्र तिवारी,अजय तिवारी,मिंटू तिवारी,प्रतीक मिश्र,छोटे तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें