फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चौक पर ‘आप’ नेताओं ने का धरना

विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य विद्घि को के विरोध में रसोई गैस सिलिंड रखकर लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाते आम आदमी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा हो रहे वृद्धि पर रोक लगाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी नेताओं ने सुभाष चौक पर धरना दिया। लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाकर सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार को प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिनरायण चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किस्तों पर गरीबों को गैस सिलिंडर दे दिए हैं। लेकिन इसका कीमत अधिक होने के कारण गरीब रसोई गैस सिलिंडर नहीं भरा पा रहा है। इस लिए वह शोपीस बना हुआ है। डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे गरीब व सामान्य लोगों का जाना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार महंगाई पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जनहित में पेट्रोलियम पदार्थों में हुए बढ़ोत्तरी को वापस लेने की जरूरत है। रसोई गैस की सब्सिडी 50 फीसदी लोगों के बैैंक अकाउंट में नहीं पहुंच रहा है। व्यवस्था में लगे लोग जनता का रुपये हड़प रहे हैं। महंगाई के चलते बेरोजगारी, लूट, डकैती, अपहरण, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। चुनावी वादे को पूरा करने का भाजपा ने आश्वासन दिया था। लेकिन अधिकांश चुनावी वादे आज भी पूरा नहीं हो सके हैं। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, विजय चौबे, नरेंद्र सिंह, हैदर अली, गीता देवी, मनोज श्रीवास्तव, रविंद्र चौरसिया, राम लखन यादव, हरेेंद्र कुमार, भोला प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें