फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का जल्द होगा शिलान्यास: सांसद

विज्ञापन
kalraj mishra
विज्ञापन
देवरिया। सांसद कलराज मिश्र ने जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की मंजूरी को जिले के सभी जनप्रतिनिधियों का सामूहिक प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री की पुरजोर पैरवी के बाद इसे मंजूरी मिली। अब जल्द ही इसका शिलान्यास होगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य राज्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन

अपने आवास पर प्रेसवार्ता में सांसद ने मेडिकल कॉलेज को लेकर बने भ्रम को भी दूर किया। कहा कि सलेमपुर, बांसगांव और बलिया के तीन संसदीय क्षेत्र के बीच सलेमपुर मेडिकल कॉलेज के लिए मंजूरी मिली थी, लेकिन तीनों संसदीय क्षेत्र में कहीं भी तय मानक के अनुरूप 200 बेड का अस्पताल व अन्य व्यवस्थाएं नहीं मिलने पर मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव खारिज हो रहा था। इसके बाद देवरिया जिला अस्पताल का चयन हुआ। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा समेत अन्य सभी जनप्रतिनिधियों की इस पर सहमति रही है। सामूहिक प्रयास के बूते जिले को यह सौगात मिली है। उन्होंने आगामी लोस चुनाव में उम्मीदवारी से जुड़े सवाल पर साफ कहा कि वह वर्तमान में सांसद हैं और इस हैसियत से पूरी क्षमता से सक्रिय हैं। केंद्रीय नेतृत्व जो भी तय करेगा, उन्हें स्वीकार है। भविष्य की खबरें आती हैं, उन्हें देखते रहिए। वर्तमान में जो चल रहा है, उस पर ध्यान होना चाहिए।

हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण का शिलान्यास
देवरिया। सांसद कलराज मिश्र ने नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर का शिलान्यास किया। सांसद विकास निधि 10.50 लाख रुपये से सुंदरीकरण कार्य होगा। इसके अलावा सदर ब्लॉक के गोबराई व पिड़रा के बीच नहर पर पुलिया निर्माण, गौरीबाजार ब्लॉक के सिरसिया पांडेय में 20.25 लाख से सीसी रोड निर्माण का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर सदर विधायक जन्मेजय सिंह, महंत परमात्मा दास, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय दुबे, प्रेम अग्रवाल, नित्यानंद पांडेय, अजय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें