फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर रेलवे स्टेशन से साइबर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वह सिवान जिले का रहने वाला है। धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया। गिरोह में शामिल पांच और सदस्य फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि सलेमपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह गौर मयफोर्स और स्वाट टीम के प्रभारी अनिल यादव को बुधवार देर शाम मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक अपराधी रेलवे स्टेशन के पास है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विमलेश यादव निवासी बगरा, गुठनी सिवान बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से आठ सोने के सिक्के, एक जींस का पैंट, एक मोबाइल, दो फर्जी आईडी कार्ड और एक आधार कार्ड मिला।

एटीएम कार्ड बदल कर करते थे ठगी
विमलेश ने बताया कि गिरोह के सदस्य इलाकों में घूमकर लोगों के एटीएम कार्ड बदल लेते हैं, उनके कोड जानकर ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। उसके गिरोह के लोगों ने धरहनिया गांव के वकील प्रसाद के खाते 18 लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की है। वे लोग ज्यादातर सोने के सिक्के खरीदते हैं और बेचकर रुपये में बदल लेते हैं। उसके गिरोह में बिहार के गोपालगंज के भोरे इलाके के एक गांव के पांच और लोग भी शामिल हैं। एएसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें