फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया की बेटी सौम्या बनी नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनीं देवरिया की सौम्या सिंह नेवल एकेडमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद अपने परिजन के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार (देवरिया)। रामनगर गांव के जयंत सिंह की बेटी सौम्या भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनी हैं। पहले ही प्रयास में ही मिली सफलता से परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। सौम्या की सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी जयंत सिंह लखनऊ में बीएसएनएल में कार्यरत हैं। कुछ वर्ष पहले पत्नी किरन सिंह की मौत के बाद उन्होंने बड़ी बेटी सौम्या और बेटे सुखद को लखनऊ में रखकर पढ़ाया। पिता के मुताबिक सौम्या शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं। लखनऊ इंदिरा नगर स्थित सेंट्रल एकेडमी से इंटर की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने नोएडा के जेएसएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेकिभनकल एजुकेशन से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद वह सेना में भर्ती के लिए तैयारी में जुट गईं। 22 जून को कमीशन अफसर के रूप में उसका चयन भारतीय नौ सेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर हुआ। सौम्या ने भारतीय नौ सेना अकादमी, कुन्नूर (केरल) में 22 जून से 22 नवंबर तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। तीन दिसंबर को विशाखापत्तनम में नौसेना में उनकी ज्वाइनिंग होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें