फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप विद्युत पोल से टकराई, दो युवक झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। रामपुर चौराहे के पास अनुबंधित बस और पिकअप में आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद पिकअप सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। पिकअप में सवार दो युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गए। दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गौरी बाजार कस्बे के अशरफ नगर निवासी असलम (24) एवं नगरोली गांव के जितेंद्र शनिवार सुबह पिकअप पर सवार होकर देवरिया सामान लादने जा रहे थे। अभी वह रामपुर चौराहे के पास देवरिया रोड पर थोड़ी दूर गए थे। इसी बीच देवरिया से गोरखपुर जा रही एक अनुबंधित बस से टक्कर हो गई। इस बीच पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। इस पर विद्युत पोल टूटकर पिकअप पर गिर गया। पोल में करंट आने से दोनों युवक चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी। विभाग जब तक बिजली काटता, तब तक दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस चुके थे। परिजनों ने तत्काल उन्हें सीएचसी गौरी बाजार में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें