फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बार एसोसिएशन का कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जीएसटी में लेट फीस लागू होने से नाराज बार टैक्स एसोसिएशन के वकीलों ने मंगलवार को वाणिज्य कर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को मांगों का पत्रक दिया। इसके अलावा लोगों ने सांसद कलराज मिश्र से मोबाइल पर बात कर समस्या को बताया। सांसद ने समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि जीएसटी में लेट फीस शुरुआती दौर में लागू किया गया। लेकिन विरोध के कारण बंद हो गया। चार दिन पूर्व पुन इसे अनिवार्य करते हुए अभी तक के बकाया लेट फीस देना सुनिश्चित किया गया है, जो व्यापारियों के हित में नहीं हैं। जीएसटी का दोहरा मार झेल रहे व्यापारियों को निजात दिलाने के लिए इसे समाप्त करना जनहित में जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, कासिम मेहंदी, गौरव गोयल, शशांक शर्मा, सूर्यप्रकाश मिश्र, अमित दुबे, अंबुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें