फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अकाउंट से

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैंक अकाउंट से 1.54 करोड़ रुपये गायब होने के मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी है। ब्रांच मैनेजर ट्रेनिंग पर चले गए। इसकी वजह से पुलिस की टीम बिना जांच के ही लौट गई। उधर, बैंक के स्तर से भी जांच में कोई पहल नहीं हुई है। इसके कारण खाताधारक दुबई लौट गया।
विज्ञापन

शहर के भुजौली कॉलोनी स्थित महाराणा प्रताप मोहल्ले में शिवचंद्र प्रजापति रहते हैं। उनके आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट से 1.54 करोड़ रुपये गायब हो गए। कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव की अगुवाई में जांच अधिकारी सोमवार को भटवलिया स्थित ब्रांच में पहुंचें। जहां ब्रांच मैनेजर नहीं मिलें। कर्मचारियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि वह ट्रेनिंग के लिए बाहर गए हैं। इस पर ब्रांच मैनेजर से जब वार्ता की गई, तो पता चला कि वह मंगलवार को आएंगे। इसकी वजह से पुलिस टीम बिना जांच किए ही वापस लौट आई है। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद से बैंक के सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें