देवरिया। एक डॉक्टर की पत्नी ने पति को महिला नर्स के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसको लेकर क्लीनिक में हंगामा खड़ा हो गया। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर्स और डॉक्टर को कोतवाली लाई। डॉक्टर पर नर्स ने एक साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कोर्ट मैरिज करने की जिद पर अड़ी है। दोनों पक्ष के लोग शाम तक कोतवाली में जमे रहे।
जिले के एक पीएचसी पर तैनात डॉक्टर शहर के एक मोहल्ले में क्लीनिक चलाता है। एक युवती नर्स का कार्य करती है। रविवार की रात करीब दो बजे डॉक्टर की पत्नी ने नर्स और पति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे गुस्साई डॉक्टर की पत्नी ने क्लीनिक पर बवाल खड़ा कर दिया और पुलिस को सूचना दी। रात को पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा डॉक्टर और नर्स को कोतवाली ले आई। सोमवार की सुबह नर्स और उसकी बहन कोतवाली पहुंची। नर्स पुलिस के सामने डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर एक साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट मैरिज करने की मांग की। दोनों पक्ष के 20 से अधिक लोग कोतवाली पहुंचे हुए थे और मामले को मैनेजर करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी चर्चा स्वास्थ्य विभाग में भी रही है। कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताय कि डॉक्टर की पत्नी की सूचना पर डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है। आरोप के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।