फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति को सात साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दहेज हत्या के मामले में एकौना के दुबौली गांव के रहने वाले युवक को सात साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। साक्ष्य के अभाव में सास को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

सलेमपुर के बंजरिया गांव के रमेश गौतम ने बेटी रेनूप्रभा की शादी 27 अप्रैल-2008 को एकौना थानाक्षेत्र के दुबौली गांव के शंभूनाथ के बेटे दीपक से किया था। ससुराल के लोग दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करते थे, लेकिन रमेश उनकी मांग पूरी नहीं कर पाया। इसके चलते सात नवंबर 2012 को रेनूप्रभा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने पर पिता रमेश ने पति दीपक और सास इंद्रावती के खिलाफ एकौना थाने में केस दर्ज कराया था। सुनवाई के दौरान मंगलवार को एडीजे द्वितीय बुद्धिराम ने पति को सात साल की सजा और सात हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनाया। साक्ष्य के अभाव में सास इंद्रावती को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें