फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों में हड़कंप, विकास कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। संयुक्त आयुक्त के अचानक पथरदेवा ब्लॉक कार्यालय पहुंचने पर हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में अफरातफरी रही। संयुक्त विकास आयुक्त ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। केंद्र और प्रदेश की सरकार की योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त एसके सिंह अचानक विकास खंड पथरदेवा पहुंचे। किसी भी कर्मचारी, अधिकारी को भनक तक नहीं लगी। संयुक्त आयुक्त के पहुंचने पर अफरा-तफरी देखी गई। पूरा परिसर घूमकर सफाई का निरीक्षण किए और गंदगी देख नाराज हुए। अधिकारियों को सफाई के लिए फटकार लगाई। इसके बाद ब्लॉक के सभी अभिलेखों की जांच की। कमियों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए ठीक करने के निर्देश दिए। उसके बाद ब्लॉक के सभी कर्मचारियों की बैठक कर गांवों में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, ओडीएफ गांव में शौचालय को समय से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, रामअधार उपाध्याय, सत्यप्रकाश राय, ललन प्रसाद, आफताब आलम, आबिदा खातून आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें