फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीखी धूप और उमस के बाद बारिश, हवा से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रक्षाबंधन के दिन मौसम ने कई बार करवट लिया। कई बार बारिश ने मौसम का मिजाज बदला। इसके चलते उमस से राहत मिली। हल्की बारिश से सड़कें कीचड़ से सन गईं। राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को रक्षाबंधन था। सूर्योदय के साथ सूरज ने तपिश का अहसास कराया। तीखी धूप और उमस के चलते लोग परेशान दिखे। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने यू-टर्न लिया। सोंदा और जेल के इलाके में अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गईं। बारिश से बचने के लिए लोग पेड़ के नीचे छिप गए। आधे घंटे तक बारिश होती रही। जेल में मिलने आए लोग भीग गए। दोपहर 1.30 बजे दुबारा मौसम का रुख बदला। आसमान में काले बादल छा गए। भटवलिया चौराहे से डीएम आवास तक बदरा बरसें। रोडवेज परिसर में बस का इंतजार कर रहे लोग परेशान हो गए। बारिश बंद होने के बाद लोग बस में सवार हुए। इसके बाद 2.30 बजे फिर बारिश शुरू हो गई। इसके चलते वाहनों के पहिये थम गए। इसके चलते सिविल लाइंस से गुजरना मुश्किल हो गया। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम का मिजाज नर्म हुआ। इसके चलते लोगों को राहत मिली। हवा के झोकों से लोगों को सुकून मिला। शाम को गलियों और चौराहे गुलजार हो गए। चाय की चुस्कियों के साथ थकान उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें