देवरिया। देवरिया से सलेमपुर जा रही शराब से लदी पिकअप पलट गई। इसमें सवार चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को जेब में रखने लगे। पुलिस के पहुंचने के बाद लोग हटे।
एक पिकअप देवरिया से अंग्रेजी और देशी शराब लेकर सलेमपुुर की ओर गुरुवार को जा रही थी। शाम करीब 4 बजे बहादुरपुर गांव के समीप ट्रक से क्रासिंग के दौरान सड़क से पहिया नीचे चला गया और पिकअप पलट गई। इसमें सवार चालक और एक शख्स कूदकर कर बच गए। सड़क पर शराब की बोतले बिखर गईं। आस-पास के लोग पहुंचे और बोतलों को उठाकर ले जाने लगे। चालक ने विरोध किया तो लोगों ने धौंस जमाया। कुछ देर बाद सूचना पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को वहां से हटाया। सड़क पर पड़ी शराब की बोतलों व वाहन को पुलिस ने हटवाया। इसकी वजह से कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। खुखुंदू एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि क्रासिंग के दौरान पिकअप पलट गई। शराब लेकर सलेमपुर की ओर जा रही थी।