गौरीबाजार। घर में सो रही एक महिला के साथ गांव के एक युवक ने बुधवार की रात छेड़छाड़ किया। महिला के शोर मचाने पर भाग निकला। पीड़ित के ससुर ने गुरुवार की सुबह थाने में तहरीर दी है। क्षेत्र के एक गांव की महिला का पति विदेश में रहता है। उसके चार बच्चे हैं। बुधवार की रात वह घर में सो रही थी। इसी बीच गांव का 45 वर्षीय युवक आधी रात को उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। महिला के विरोध और शोर मचाने पर युवक जान-माल की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित के परिवार वालों का आरोप है कि घटना के तत्काल बाद कई बार यूपी-100 पर डायल करने के बावजूद पुलिस मौके नहीं पहुंची। गुरुवार की सुबह आरोपी के परिजनों ने कई बार सुलह-समझौते का प्रयास किया। पीड़ित के परिजनों ने इनकार कर दिया। थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पर लगाया आरोप निराधार है।