फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शिक्षामित्रों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। गुरुवार को गोरखपुर कूच की घोषणा से सुबह से ही पुलिस सक्रिय रही, लेकिन शिक्षामित्र भी चकमा देने में कामयाब हो गए। सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र जैसे-तैसे गोरखपुर पहुंच गए। इसलिए शिक्षामित्रों की जुटान यहां नहीं हो पाई।
विज्ञापन

रेलवे और बस स्टेशन पर सुबह से ही पुलिसकर्मी तैनात थे। बसों में जाकर पुलिसकर्मी यह देख रहे थे कि कहीं कोई शिक्षामित्र तो सवार नहीं है, लेकिन उनकी आंखें धोखा खा गईं। गोरखपुर पहुंचने के लिए शिक्षामित्रों ने गुपचुप तैयारी कर रखी थी। किसी के हाथ में कपड़ों का बैग था तो किसी के साथ परिवार के सदस्य। ऐसे में पुलिसकर्मी भांप नहीं पाए कि ये शिक्षामित्र हैं या आमयात्री। एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीओ सिटी डॉ. अजय सिंह और शहर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव सुबह से ही सक्रिय थे कि कोई भी शिक्षामित्र गोरखपुर न पहुंचने पाए, लेकिन उनकी सक्रियता पर भी पानी फिर गया। रेलवे स्टेशन पर सुबह पांच बजे से ही पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात थे। सूत्र बताते हैं कि आंदोलित शिक्षामित्रों को अंदेशा हो गया था कि सुबह पुलिस उन्हें गोरखपुर जाने से रोक सकती है, इसलिए बहुत से शिक्षामित्र बुधवार की शाम से ही गोरखपुर रवाना होने लगे थे। वहां पर वे अपने रिश्तेदारों के घर रहे। उधर, बीएसए कार्यालय पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। यहां हर आने-जाने वाले की चेकिंग की गई।

खुफिया तंत्र भी रहा सक्रिय
देवरिया। शिक्षामित्रों के आंदोलन ने खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। बुधवार को कुछ ही समय में सैकड़ों की संख्या में जुटे शिक्षामित्रों ने पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है। चूंकि शिक्षामित्रों ने गुरुवार को गोरखपुर कूच का ऐलान किया था, इसलिए भले ही यहां शांति रही हो, लेकिन शुक्रवार का दिन पुलिस और जिलेवासियों के लिए भारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें