फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार डकैत की गिरफ्तारी के लिए पहुंची आंध्र प्रदेश की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। विजयवाड़ा में सर्राफ की दुकान से सोना लूटने के आरोपी की तलाश में आंध्र प्रदेश पुलिस ने कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपी के घर दबिश दी। दबिश में आरोपी तो पकड़ में नहीं आया, पर उसका सुराग पाने के लिए पुलिस आरोपी की पत्नी और भाइयों समेत पांच लोगों को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में रामशंकर की ज्वेलरी शॉप है। 11 जुलाई की रात को असलहाधारी बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से सात किलो सोना लूट लिया। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से घटना में शामिल 11 बदमाशों की पहचान कर चार को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो किलो सोना भी बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों ने सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ठेंगवल तिवारी गांव निवासी अविनाश प्रसाद का नाम बताया। आंध्र प्रदेश पुलिस का दावा है कि लूटा गया दो किलो सोना उसके पास है। सर्विलांस से मिले लोकेशन के आधार पर विजयवाड़ा के इंस्पेक्टर रामचंद्र राव और वाले शौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को सलेमपुर कोतवाली पहुंची। रात में पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दिया तो मालूम हुआ कि आरोपी घर पर था। शाम को कहीं चला गया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी और दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। गुरुवार को भी पुलिस दो बार आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस की लगातार दबिश से गांव में खलबली है। इंस्पेक्टर रामचंद्र राव ने बताया कि डकैती के मामले में अविनाश की धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

मुंबई में हत्या का भी है आरोप
सलेमपुर। अविनाश लंबे समय से मुंबई रहता है। उसके छह भाई हैं। कोतवाली पुलिस की मानें तो कुछ वर्ष पूर्व मुंबई में एक हत्या के मामले में अविनाश आरोपी है। पुलिस के आने से पूर्व उसे भनक लग गई और वह घर से गायब हो गया। कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें