फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित रेट लिस्ट जारी, 26 तक आपति का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नए सर्किल रेट की प्रस्तावित मूल्यांकन सूची कर दी गई है। गांव और शहर की जमीन की कीमत 10 प्रतिशत तक बढ़ी है। इसके बारे में 26 जुलाई तक आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

एक अगस्त से जमीन की खरीद-फरोख्त नए सर्किल रेट के हिसाब से होगी। शहर और देहात के चौक चौराहों कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। देहात में पांच और शहर में 10 प्रतिशत तक कीमत बढ़ी है। एडीएम वित्त/राजस्व सीताराम गुप्त ने बताया कि सहायक महानिरीक्षक स्टांप और निबंधन के अलावा उप निबंधक के अलावा सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज और भाटपाररानी तहसील में भी रेट लिस्ट की सूची उपलब्ध है। अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, जनता के अलावा बुद्धिजीवी रेट लिस्ट का अवलोकन कर सकते हैं। किसी तरह तरह की आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सभी उप-निबंधक कार्यालय, एआईजी निबंधन के अलावा एडीएम वित्त/राजस्व के कार्यालय में लिखित शिकायत और सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें