फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने तीन स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मंडलायुक्त के निर्देश पर एसडीएम ने जेई और एईएस के मरीजों की रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इंसेफेलाइटिस के मरीज तो नहीं मिले, लेकिन कर्मचारी जरूर नदारद थे। उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश के बीच एडीएम अरुण सिंह 10.05 बजे सोनाड़ी सीएचसी पहुंचे। जहां कार्यरत दीनदयाल और सफाईकर्मी उमेश यादव उपस्थित मिले। आठ अनुपस्थित कर्मचारियों में धर्मवीर के भलुअनी अटैच होने की बात सामने आई। 11 बजे पीएचसी भलुअनी पर 21 स्थायी और 20 अस्थायी कर्मचारियों में चार स्थायी और पांच अस्थायी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। 11.40 बजे सीएचसी बरहज में डॉ. संजय चंद, डॉ. अजय पाल उपस्थित रहे। डॉ. आरपी जायसवाल और डीके यादव अवकाश, एमए सिद्दीकी फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन एके बरनवाल, संविदा स्टॉफ नर्स नीलम भारती अनुपस्थित मिलीं। एसडीएम ने बताया कि इंसेफेलाइटिस के मरीज तो नहीं मिले, लेकिन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। गैैरहाजिर कर्मियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें