फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में कार्य कर रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। खेत में कार्य कर रहे एक किसान की मौत हो गई। वह दोपहर 12 बजे तेज धूप में फसल की निराई कर रहा था। इस दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। किसान खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

छपरा खुर्द के भटौली टोला निवासी 47 वर्षीय रामलाल खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसने करहकोल गांव के करीब राप्ती नदी और बंधे के बीच में परवल बो रखा था। शुक्रवार की दोपहर वह खेत में कार्य करने लगा। फसल की रखवाली करने को खेत में डाले छप्पर में अक्सर रुक भी जाता था। चिलचिलाती धूप में वह परवल की निराई में व्यस्त था। उमस भरी गर्मी से किसान बेहाल हो गया। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जब तक लोग उसके पास पहुंचे तो उसकी मौत हो गई। घरवाले शव लेकर गांव चले गए। उन्होंने किसान का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें