फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में अवैध असलहे से फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मस्जिद वार्ड के पिपरवहा टोले में शादी समारोह में एक युवक ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। आंगन में विवाह के दौरान हुई फायरिंग में दूल्हे के भाई समेत पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फायरिंग के आरोपी युवक हिरासत में है।
विज्ञापन

धन्नजय सिंह की बेटी की बारात मऊ के मधुबन के जुरेंडा गांव से गुरुवार की रात आई थी। द्वारपूजा के बाद लोग शादी की तैयारी में जुट गए। रात करीब दो बजे आंगन में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करते ही आंगन में अफरातफरी मच गई। गोली लगने से दूल्हे के प्रदीप सिंह के भाई मोनू घायल हो गए। छर्रा लगने से बारात में आए हरेंद्र सिंह निवासी नगरा बलिया, नवीन सिंह जीयनपुर आजमगढ़ भी घायल हो गए। शादी समारोह में गीत गा रहीं मोहल्ले की शराबी देवी और लीलावती भी घायल हो गईं। बाराती और घरातियों ने फायरिंग करने वाले युवक की पिटाई शुरू कर दी। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। हरेंद्र सिंह, नवीन सिंह और मोनू सिंह की हालत गंभीर देख्र चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने कहा कि फायरिंग के आरोपी युवक भीम सिंह निवासी सुकई परसिया थाना भलुअनी को हिरासत में लिया गया है। तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हर्ष फायरिंग करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें