फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर सपाईयों ने साइकिल चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने योग किया। वहीं सपा नेताओं साइकिल रैली निकाल लोगों को पर्यावरण से बचाव के लिए जागरूक किया। जोड़तोड़ से योग दिवस पर हुए इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा रहा।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता ओपी यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने मेहरौना बाजार से साइकिल रैली निकाली, जो लार बाजार का भ्रमण करने के बाद पिपरा चौराहा पर खत्म हुई। सपा नेता ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर योग दिवस के दिन साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल चलाने से जहां लोग स्वस्थ्य रहेंगे वहीं बढ़ते प्रदूषण पर रोग लगेगा। इसलिए लोगों को अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करना चाहिए। इस दौरान विजय लक्ष्मी गौतम, रामेश्वर सिंह, जैनुल अख्तर, मंजूर आलम, पंकज आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सलेमपुर में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनोज लारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली को पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने रवाना किया। इस दौरान सोनू पांडेय, बाबूलाल यादव, दुुुर्गेश विश्वकर्मा, संजीव पांडेय, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें