फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की जांच को लेकर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर पंचायत प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर मंगलवार को सर्वदलीय धरना-प्रदर्शन हुुआ। चेयरमैन और ईओ पर कमीशन लेकर सड़क, नाला आदि का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारियों ने जांच कर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन को लेकर एक मंच पर सभी पार्टी के नेता दिखे। भाजपा, कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने नगर पंचायत प्रशासन पर लूट-खसोट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में जमकर धांधली की जा रही है। कमीशनखोरी का आलम यह है कि निर्माण कार्य दो माह में ही गिरने लग रहे हैं। सामानों की खरीद में लूट की जा रही है। सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण सड़कों पर कचरा फैला है। मोहल्ले में बदबू उठने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के नाम पर रुपये खर्च हुए पर कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बथुआ रिवर फ्रंट बनाने में गोलमाल हुआ है। उन्होंने रिवर फ्रंट पर हुए कार्यों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। इस अवसर पर रवि प्रताप गुप्त, पूर्व चेयरमैन फौजदार शर्मा, सुबाषचंद मद्धेशिया, मोहन उपाध्याय, मनोज पांडेय, महेश वर्मा, अरविंद शुक्ला, शिवहरि त्रिपाठी, महेश भाई, संजीव गुप्त, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, रामरक्षा, विक्कन गिरी, लतीफ राइनी, असलम आदि मौजूद रहे। धरनारत लोगों ने तहसील प्रशासन को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनगर महासभा का धरना दूसरे दिन भी जारी
देवरिया। धनगर महासभा का जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने कहा कि डीएम ने आदेश दे रखा है कि धनगर को जाति प्रमाण जारी किया जाए। इसके बावजूद लेखपाल आनाकानी कर रहे हैं। जिला महासचिव रामजनम पाल ने कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बुधवार को भेड़ों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रामप्रवेश, गोरखनाथ धनगर, धनश्याम, अजय धनगर आदि मौजूद रहे।


-चेयरमैन, ईओ पर कमीशन लेकर कार्य कराने का आरोप
-एक मंच पर जुटे भाजपा, सपा, कांग्रेस और आप के नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें