देवरिया। गुरुवार की रात हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कसया ओवरब्रिज के पास दो कार की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
कोतवाली थानाक्षेत्र के मेहड़ापुरवां निवासी पन्नेलाल 28 मोहल्ले के रहने वाले दिनेश शर्मा के साथ तरकुलवा की तरफ किसी शादी में गए थे। गुरुवार की रात दोनों बाइक से लौट रहे थे। रामपुर कारखाना के डुमरी चौराहे के पास बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर तक सड़क पर दोनों तड़पते रहे। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा। पन्ने लाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिनेश की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। सिवान, गुठनी इलाके के टड़वापार निवासी ध्रुवनाथ सेना से रिटायर हुए थे। बच्चों के साथ वह गोरखपुर में रहते थे। भटनी क्षेत्र में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ दयाशंकर थे। गुरुवार की रात कोतवाली थानाक्षेत्र के सोंदा के पास टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घ्रुव की मौत हो गई। जबकि दयाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तीसरी घटना शहर के सुभाष चौक रामजानकी मंदिर के पास हुई। कोतवाली थानाक्षेत्र के रजला गांव निवासी उपेंद्र की रामजानकी मंदिर के पास धुलाई सेंटर है। गुरुवार की रात दुकान बंद कर उपकेंद्र से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उपचार के लिए उपेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को दिन भर पोस्टमार्टम हादसा पर भीड़ लगी रही। तीनों शव को ले जाने के लिए करीब घंटे चौराहे पर खड़े रहे। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब शहर के कसया ओवरब्रिज के पास दो कार आपस में भिड़ गई। हादसे में उत्तराखंड, पिपराडिह कालागढ़ निवासी हिमांशु कंसल सहित तीन लोग घायल हो गए।