फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में शाम ढलते ही लगा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शाम ढलते ही लगा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
विज्ञापन

देवरिया। मूसलाधार बारिश के कारण शाम को शहर के कई मार्गों पर जाम लग गया। इसमें घंटों वाहन फंसे रहे। लोग वाहनों से उतरकर जाम हटवाने की कोशिश की जबकि चौराहे से पुलिस कर्मी नहीं नजर आए।
बारिश बंद हुई तो जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाजारों में खरीदारी के पहुंचे लोगों में बारिश बंद होते ही घर जाने की होड़ सी मच गई थी। मौसम ठीक न होने के कारण लोगों के मन में डर था कि वह बरसात के कारण उनको रुकना पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सबसे अधिक जाम कसया ढाला, मोतीलाल रोड, रेलवे स्टेशन रोड, सब्जी मंडी रोड पर देखने को मिला। यहां पर रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण लोगों को घंटों जाम में जूझना पड़ा। जलकल रोड से कोतवाली चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। कोतवाली रोड पर कदम- कदम पर जाम लगा रहा। राघव नगर और हनुमान मंदिर चौराहे से रामलीला मैदान रोडपर दो पहिया वाहन चालक काफी समय तक जाम में फंसे रहे। सिविल लाइन रोड पर कचहरी और जिलाधिकारी आवास, सुभाष चौक, कोऑपरेटिव चौराहे पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। कुछ जगहों को छोड़ कर अधिकांश जगहों से पुलिसकर्मी गायब थे। इसके कारण लोगों को खुद ही वाहन से उतर कर जाम हटवाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें