फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हॉकी के ट्रायल में 12 और बाक्सिंग में दो खिलाड़ी चयनित

Thu, 11 Dec 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रांतीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए बुधवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुआ। इसमें 24 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं पुरुष बाक्सिंग ट्रायल में महज दो खिलाड़ी ही शामिल हुए।
विज्ञापन

सीनियर हॉकी महिला के ट्रायल में 12 खिलाड़ी चयनित हुए। इसमें सिमरन खातून, रोशनी राजभर, मधु कुमारी, अर्चिता कुशवाहा, निक्की विश्वकर्मा, पलक शर्मा, अनता गोंड़, प्रियांशी कुशवाहा, छाया कुशवाहा और रिया सिंह मुख्य टीम में चयनित हुईं। दो खिलाड़ियों सुंदरी और प्रतिमा प्रसाद को आरक्षित श्रेणी में रखा गया। वहीं पुरुष बाक्सिंग में विकास और निर्भय सिंह ने प्रतिभाग किया। इसमें दोनो मंडलीय ट्रायल के लिए चुन लिए गए। चयनित खिलाड़ी 11 दिसंबर को गोरखपुर में मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें