फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 12 कर्मचारी अनुपस्थित वेतन रोकने के आदेश

Tue, 06 Jan 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। डीडीओ सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को भागलपुर ब्लाॅक का औचक निरीक्षण किया। दोपहर बाद किए गए निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीडीओ ने अनुपस्थिति कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बीडीओ विनय कुमार सिंह के साथ कुछ अन्य कर्मचारी मौजूद थे। उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर एडीओ एजी डॉ. अभिमन्यु सिंह, एकाउंटेंट विनय कुमार यादव, स्थापना लिपिक राजेश कुमार गौतम, बीओ पीआरडी आशीष कुमार सिंह के साथ मनरेगा के पीए अजय वर्मा, सत्यप्रकाश, नितेश कुमार पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, कमलेश ओझा, घनश्याम यादव, धर्मेन्द्र सिंह, अवधेश वर्मा शामिल हैं। डीडीओ ने बीडीओ को ब्लाॅक कार्यालय की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। कमियों पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ को विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें