12 दरोगा इधर से उधर, एक लाइनहाजिर
बेहतर कार्य के लिए एसपी ने किया बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसपी ने सोमवार को एक दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया, जबकि 12 के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। लार में फौजी की पत्नी और बेटी से पुलिस की ओर से दावत मांगने के बाद महकमे में लगातार फेरबदल और कार्रवाई का सिलसिला जारी है।
एक ही थाने और चौकी पर काफी दिनों से दरोगा तैनात थे। इनकी शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। एसपी ने बघौचघाट थाने पर तैनात दरोगा कोमल प्रसाद को भाटपाररानी थाना, अक्षैवर यादव को गौरीबाजार से भटनी, रविंद्र प्रताप यादव को सलेमपुर कोतवाली से गौरीबाजार, रामबदन चौहान को खुुखुन्दू से भाटपाररानी, परमात्मा राय को खुखुन्दू से बघौचघाट, राहुल सिंह को भटनी से मईल, रामबचन को बनकटा से रामपुर कारखाना भेजा है। नागेश्वर सिंह को सदर कोतवाली से गौरीबाजार, बरहज सतरांव पुलिस चौकी पर तैनात अजय कुुमार सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है। हवलदार राम को गौरीबाजार से सतरांव पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। राघवराम को गौरीबाजार से खुखुन्दू, सरोजनी वर्मा को सेंट्रल चौकी इंचार्ज से हटाकर सदर कोतवाली में कर दिया गया है। त्रिवेंद्र मौर्य को तरकुुलवा से चौकी प्रभारी सेंट्रल पुलिस चौकी बनाया गया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि बेहतर कार्य के लिए कार्यक्षेत्र बदला गया है।