फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 केंद्रों पर 1166 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
12 केंद्रों पर 1166 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। शुक्रवार को जिला अस्पताल केंद्र सहित 12 केंद्रों पर 45 से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इन केंद्रों पर 289 बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के 597, 50 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने प्रथम डोज और 230 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल 12 टीमें लगाई गई थीं। कुल लक्ष्य 1090 के सापेक्ष 1166 लोगों को टीका लगाया गया। कुल उपलब्धि 106.97 प्रतिशत रही।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिला अस्पताल केंद्र पर एक टीम लगाई गई थी। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विवेक कुमार सिंह, अंजली श्रीवास्तव, एएनएम रंजीता गुप्ता, सोनल विश्वकर्मा, नेहा गुप्ता, प्रियेश, आशा कुमकुम शाही, नीलम सोनकर तैनात रहीं। जिला महिला अस्पताल केंद्र पर डॉ. केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, सुनैना वर्मा, अबरूकाना, एएनएम दुर्गा देवी, रिषी पांडेय, स्टाफ नर्स कुमारी प्रतिभा, नीतू आर्या, प्रतिभा सिंह तैनात रहीं। प्रतिरक्षण सेल के मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि वैक्सीनेशन कार्य के सहयोग में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। 45 वर्ष से अधिक के लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। इसके बाद भी मॉस्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। -डॉ. सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें