देवरिया। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान 116 वाहनों का चालान किया गया, जबकि पांच वाहन सीज किए गए।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर बस स्टैंड, कचहरी चौराहा और कोऑपरेटिव चौराहे पर चेकिंग की गई। सड़क पर बस, ऑटो और ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी बैठाने वालों पर कार्रवाई हुई।
बस स्टैंड पर बिना हेलमेट और बाइक पर तीन सवारी चलने वालों का चालान किया गया। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और वैध फिटनेस के संचालित ऑटो व ई-रिक्शा भी सीज किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित स्थानों पर सवारी बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संवादत