रक्तदान करते लोग और साथ में विधायक शलभ मणि त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान कुर्बानी देने वाले शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार सहित अन्य क्रांतिकारियों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फांडेशन एवं नगर सोनार समाज की ओर से मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह ऐसा रहा कि सुबह से शुरू हुआ रक्तदान शाम तक चलता रहा। 116 महादानियों ने बेहद उत्साहित होकर इसमें भाग लिया।
सुबह में सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर एवं शहीद शिवराज सोनार के चित्र पर माल्यार्पण कर इसका शुभारंभ किया। सदर विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद के लिए आपका रक्त उसकी जान बचाने के काम आ सकता है।
डीएम ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन और सोनार समाज का यह प्रयास सराहनीय है। इससे समाज में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को समाप्त करने में मदद मिलेगी। रक्तदान करना सौ पुण्य पर भी भारी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार बरनवाल एवं सीएमओ डॉ.सुरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ.एम वर्मा, डॉ.आरके श्रीवास्तव, डॉ.एचके मिश्रा, डॉ.एसएस द्विवेदी, डॉ.पवन त्रिवेदी ने इस कार्यक्रम और रक्तदाताओं के प्रयास व उत्साह की सराहना की।
मौके पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। नगर सोनार समाज के संरक्षक रमेश वर्मा, श्यामसुंदर वर्मा, अध्यक्ष राजू वर्मा, नगर अध्यक्ष संजू सोनी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।