फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों के साथ नाइंसाफी बंद नहीं हुई तो होगा चक्का जाम- हरिवंश सहाय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---

किसान नौ जनवरी को करेंगे सड़क जाम
चीनी मिल प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापपुर। चीनी मिल प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगातेे हुए किसानों ने मिल परिसर में पूर्व सांसद हरिवंश सहाय के नेतृत्व में धरना दिया। मिल प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार सतीश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि प्रतापपुर चीनी मिल प्रशासन क्षेत्र के गन्ना किसानों के साथ अन्याय कर रहा है। पहले कभी ऐसा नहीं होता था। जिले का इकलौता चीनी मिल होने के कारण गन्ना किसानों की अधिक भीड़ हैं। गन्ना तौल केंद्रों पर मजदूरी के नाम पर प्रति गाड़ी 70 से 80 रुपये की वसूली और घटतौली की जा रही है। प्रतापपुर चीनी मिल पर किसानों का पिछले सत्र का 8.69 करोड़ बकाया है। भुगतान के लिए कोई पहल नहीं किया जा रहा है। डा. अरविंद सहाय ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र के किसान चीनी मिल प्रशासन की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान साधु शरण, डॉ. जगन्नाथ सिंह कुशवाहा, डॉ. वीरेंद्र यादव, रामकिशोर वर्मा, शिवजी राय, डॉ. चतुरानन ओझा, जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव यादव, अभय यादव, हैदर अली, भालचंद्र यादव, सुधाकर गुप्ता, दरोगा यादव, प्रेम शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें