फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की अगवानी को सज रहा शहर

विज्ञापन
पुलिस लाइंस के दिवारो पर आकर्षक चित्रकारी व स्लोगन से सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री 26 दिसंबर को जिस रास्ते से होकर पुलिस लाइन से जीआईसी के मैदान में पहुंचेंगे, उसे सजाने-संवारने का काम जोरों पर है। पुलिस लाइन और स्टेडियम की दीवारों को चित्रकारी कर नया कलेवर दिया गया है। उपेक्षित और गंदगी से पटी इन दीवारों पर जल संरक्षण, सेव गर्ल्स चाइल्ड, खेलो इंडिया, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, डरे नहीं-सहे नहीं, यूपी-100 का स्लोगन लोगों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सिविल लाइन पर फोर लेन के डिवाइडर पर जमी धूल मिट्टी को साफ करने के बाद इसे पीले व काले पेंट से रंग कर नया रुप दिया गया है। गुजरने वाला हर शहरवासी इस कार्य की तारीफ कर रहा है। मुख्य कार्यक्रम स्थल जीआईसी के अलावा जिन-जिन रास्तों से सीएम होकर गुजरेंगे, वहां की सड़कों पर लेपन और मरम्मत का काम दिन रात चल रहा है। हेलीपैड से उतरने के बाद पुलिस लाइन, स्पोर्ट्स स्टेडियम के दक्षिणी गेट के रास्ते होते हुए उनका जीआईसी ग्राउंड जाने का कार्यक्रम अभी तक प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते जिला प्रशासन इन मार्गों की सफाई, चूना लेपन, दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी व उन पर लिखे स्लोगन भी लोगों को खूब भा रहे हैं। पुलिस लाइन की दीवार पर हिंदी व अंग्रेजी में खेलों इंडिया, पानी बचाओ, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, शेव गर्ल्स चाइल्ड, डरे नहीं-सहे नहीं-1090, यूपी-100 का स्लोगन शहरवासियों को नया अहसास करा रहा है। इसी तरह स्टेडियम के दक्षिण ओर के मुख्य गेट के ऊपर स्थित अशोक स्तंभ को सुनहरे रंग से सजाने की तैयारी है। इसकी दीवारों पर भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाली चित्रकारी एवं स्लोगन लिखने की योजना बनाई जा रही है।

सीएम के दौरे को देखते हुए डीएम के निर्देश पर मुुख्य गेट की सफाई व स्टेडियम की दीवारों की रंगाई-पुताई हो रही है। सोमवार को ही इस पर चित्रकारी व विभिन्न स्लोगन लिखे जाएंगे। यह सारा कार्य खेल निदेशालय की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केके पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें