फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई में लापरवाही पर सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य में लापरवाही पर सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, सचिव और एडीओ पंचायत को भेजा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीपीआरओ ओमप्रकाश पांडेय ने रविवार को विभिन्न गांवों का औचक निरीक्षण किया। बैतालपुर ब्लॉक के रामपुर लाला व बनकटा गांव में बने छठ घाट एवं रास्ते की साफ सफाई बदहाल मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए तैनात सफाई कर्मचारी भोला यादव को निलंबित कर दिया गया। वहीं, ग्राम प्रधान चंदा देवी, सचिव प्रमिल पांडेय व एडीओ (पंचायत) चंद्र भूषण मणि त्रिपाठी को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

उधर, विकास खंड देसही देवरिया के ग्राम पंचायत बैजनाथपुर, रामपुर हिरामन, बरवामीर छापर, सेमरी व हरियापार में जिला पंचायत राज अधिकारी ने छठ घाटों की साफ-सफाई का हाल जाना। ग्रामसभा बरवामीर छापर में छठ वेदियों को ग्राम पंचायत की ओर से एक रंग में रंगवाया गया है। छठ माता मंदिर, तालाब के सीढ़ियों की सफाई एवं घाट पर जाने वाले रास्ते की साफ़ सफाई उत्कृष्ट होने पर सफाई कर्मचारी बेला देवी ग्राम प्रधान देवीकांत पांडेय, सचिव शांतिस्वरूप तिवारी व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव के बेहतर कार्य पर सराहना की। ग्राम प्रधान ने बताया कि छठ के अवसर पर जेनरेटर के माध्यम से उजाले की व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बृजेश कुमार पाण्डेय डीपीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें