फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया को हरा सेमीफाइनल में पहुची घाटी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया को हरा सेमीफाइनल में पहुंची घांटी की टीम
विज्ञापन

लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
घांटी बाजार। कस्बे में हो रही डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार की रात घांटी व देवरिया के बीच मैच खेला गया। इसमें घांटी की टीम ने देवरिया को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
लघु माध्यमिक विद्यालय घांटी के प्रांगण में मंदोदरी देवी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच न्यू यंग स्टार क्रिकेट क्लब घांटी और इलेक्ट्रानिक क्रिकेट क्लब देवरिया की टीम के बीच खेला गया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी घांटी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 145 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी देवरिया की टीम रोमांचक मुकाबले में 143 रन बना कर आल आउट हो गई। मुख्य अतिथि धनेश गोंड ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। मैच में निर्णायक की भूमिका गणेश भारती ने निभाई। इस दौरान डॉ. लुकमानी, प्रमोद तिवारी, भोला मद्धेशिया, ललित यादव, राहुल यादव, सोनू तिवारी, संगम यादव, राकेश तिवारी, मंजीत तिवारी, अजय वर्मा, सोनू कुशवाहा, राहुल भारती, पंकज पांडेय, बालेंदु दुबे, दिवाकर तिवारी, बृजेश खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार...
दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
नेहरू युवा केंद्र देवरिया के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
लार। नेहरू युवा केंद्र देवरिया के तत्वाधान में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ रविवार को धर्मनाथ सिंह लारी इंटर कॉलेज में हुआ। लार एसओ राजेश कुमार सिंह जी ने फीता काट कर व वॉलीबॉल खेल का शुभारंभ हियुवा जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक नितेश चौधरी ने किया।
एसओ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति है, और जिसके पास शक्ति होती है उसकी जिम्मेदारियां भी ज्यादा होतीं हैं। आज भारत सबसे युवा देश है। तो युवाओं का कर्तव्य है कि वो देश को ऊर्जा और शक्ति दें। वॉलीबॉल के मैच में खरवनिया ने डुमरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अजना और मठिया उपाध्याय के बीच हुए मैच में अजना व कबड्डी में कोहरा की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान अंशु सिंह, रणधीर, पंचम कुमार शाही, धीरेंद्र सिंह, सभापति कुशवाहा, आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार...
बहादुर यादव कॉलेज की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल
भुड़वार गांव में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में राजपुर को 55-41 के अंतर से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटा। विकासखंड के भुड़वार प्राथमिक विद्यालय परिसर में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में बहादुर यादव मेमोरियल कॉलेज भटनी की टीम ने बाजी मारी। 55-41 अंकों के अंतर से राजपुर की टीम को शिकस्त दी।
पहले ही राउंड से बढ़त बनाते हुए भटनी की टीम ने राजपुर को पीछे रखा। राजपुर के खिलाड़ी शुभम और अभिजीत ने बेहतरीन तकनीकी का प्रदर्शन करते हुए टीम को जबर्दस्त वापसी कराई, मगर बहादुर यादव मेमोरियल कॉलेज की बढ़त को पूरा कर पाने में नाकाम रहे। भटनी के स्टार खिलाड़ी अंगद ने अकेले 15 अंक अपनी टीम के लिए जुटाए। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गांव और आमजन के खेलों को हमेशा समाजवादियों ने प्रोत्साहित किया है। सीमित संसाधनों के बीच इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा आयोजित करना बड़े सम्मान की बात है। आयोजक युवक दल को दस हजार रुपये नकद सहयोग दिया। इस अवसर पर सुधाकर पांडेय, अजय यादव, पंकज पांडेय, विजय पांडेय, ओंकार पांडेय, दिलीप भौमिक, अजय सिंह, पीके गुप्ता, श्यामू पांडेय, हृदया प्रसाद, राजन पांडेय, मृत्युंजय सिंह, बिट्टू चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

अंतिम चरण में है दंगल प्रतियोगिता की तैयारी
रामपुर कारखाना। देसही देवरिया विकास खंड के बालकुंआ में होने वाले दंगल प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में है। क्षेत्र में पहली बार महिला पहलवान दो-दो हाथ करेंगी। समाजसेवी सुनील राव दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोलन करा रहे हैं। 15 नवंबर से शुरू हो रही प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश केसरी रामाश्रय, अयोध्या के बाबा बजरंगी, हरियाणा के राना पहलवान और महिला वर्ग में बिहार की सोनम व दिल्ली की शिल्पी पहलवान एक-दूसरे से जोर आजमाइश करेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन स्थल और अखाड़े की तैयारी में महेंद्र राव, विपिन कुमार राव, एसके श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र राव, रामेश्वर निषाद, पिंटू यादव, ऋषिकेश यादव लगे हैं।
फोटो समाचार...
सबसे तेज दौड़ा बलिया के बलदेव का घोड़ा
मलसी गांव में आयोजित घोड़ा रेस में मोतिहारी को दूसरा, गोरखपुर को तीसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। क्षेत्र के मलसी गांव में आयोजित घोड़ा दौड़ में यूपी-बिहार के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में बलिया के बलदेव सिंह का घोड़ा अव्वल रहा। मोतिहारी को दूसरा व गोरखपुर के घोड़े को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

चार राउंड की प्रतियोगिता के प्रत्येक राउंड में छह घोड़े रखे गए थे। कुल 24 घोड़ों ने रेस में हिस्सा लिया। फाइनल में चार घोड़ों ने दौड़ लगाई। इसमें बलिया के बलदेव सिंह का घोड़ा प्रथम स्थान लाकर चैंपियन बना। वहीं, गोलू मोतिहारी का घोड़ा दूसरे स्थान पर और वीरेंद्र सिंह गोरखपुर का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि सपा नेता राजेंद्र सिंह ने सभी को शील्ड देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे आने का मौका देंगे। यह क्रम लगातार जारी रखने की जरूरत है। इस अवसर पर सादिक अली, शेख हारून अली, कृपाशंकर उपाध्याय, रामायण यादव, मंजूर हसन, मुहम्मद फतेह, इशरार, वाशिम, दुर्गेश यादव, सोनू वर्मा, इरशाद, राजा जायसवाल, राहुल, सुजीत प्रताप सिंह, विवेक पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें