फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर खरीदारों से पटा बाजार

विज्ञापन
शहर के मालवीया रोड पर दीवाली के तैयारी के लिए दीपक की खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। दीवाली की पूर्व संध्या पर खरीदारों से नगर का बाजार पट गया। बाजारों में खरीदारों की व उमड़ी भीड़ से पूरे दिन जाम लगा रहा। दुकानों के सामने खड़े वाहनों से खजुहा चौराहे से बस स्टेशन तक करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कते झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गणेश, लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ लोगों ने दीवाली पूजन को सामान खरीदे। लक्ष्मी जी को चढ़ाने के लिए कमल के फूल 100 रुपये लेकर दो रुपये तक बिके। बच्चों के साथ उनके माता-पिता पटाखे की दुकानों पर खरीदारी की। देर शाम तक दुकानों पर खरीदारी चलती। इस दौरान बाजार और चौराहे पर लगी भीड़ से जाम लग गया। सड़कों पर घंटों गाड़ियां रेंगती नजर आई। भारी वाहनों के घुसने से बाइक सवार भी नहीं निकल पाए। बाजार में सड़क की पटरियों पर लगी पटाखे की दुकानों से पैदल चलना दूभर हो गया। बस स्टेशन के पहले ही लोग चार पहिया वाहन खड़ी कर नगर में प्रवेश किया। आदर्श चौराहा और मंदिर रोड से वाहनों के घुसने से जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंच पुलिस ने मशक्कत कर जाम हटवाया तो लोग बाजार से घरों को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें