फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सयुस के जिलाध्यक्ष धर्मवीर हटाए गए, राजनीतिक हलचल बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सयुस के जिलाध्यक्ष धर्मवीर हटाए गए, राजनीतिक हलचल बढ़ी
विज्ञापन


वैश्य सम्मेलन में भाजपा नेताओं के साथ एक दिन पूर्व हुए थे शामिल
सयुस के प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर हुआ वॉयरल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। वैश्य सम्मेलन में शामिल हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता को पद से सोमवार को हटा दिया गया। इसे लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को वैश्य सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता, जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल, गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल समेत भाजपा के कई नेता शिरकत किए थे। इसमें सयुस के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता ने दम-खम से कार्यक्रम में शामिल हुए और भाषण भी दिया। इसके अलावा इस संगठन से जुड़े अन्य कई नेताओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई। सयुस के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने जिलाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से धर्मवीर गुप्ता को हटा दिया। इसकी खबर जब सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ तो राजनीतिक हलचल बढ़ गई। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि संगठन की ओर से यह निर्णय लिया गया है। किसी पार्टी या कार्यक्रम में शामिल होने से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि मैं सपा का सच्चा सिपाही हूं। पद से हटाए जाने की जानकारी मुझे मिली है, लेकिन कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए कार्य करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें