फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय विद्यालय गेट पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
केन्द्रीय विद्यालय चेरो के गेट पर प्रदर्शन करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। केंद्रीय विद्यालय चेरो के गेट पर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वे प्रधानाचार्य को हटाकर पूर्व में कार्यरत रहे वीके मिश्रा की तैनाती की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय चेरो के प्रधानाचार्य से अभिभावक नाराज हैं। इसको लेकर अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय में टीचर से शिक्षण कार्य नहीं कराकर क्लर्क का काम लिया जा रहा है। इसके चलते छात्रों का पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। कक्षा छह से 10 तक के छात्रों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है। अधूरे पाठ्यक्रम के कारण छात्र कैसे परीक्षा देंगे। अभिभावकों ने वर्तमान प्रधानाचार्य के जगह पूर्व में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत रहे वीके मिश्रा की फिर से तैनाती की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि पूर्व में कार्यरत प्रधानाचार्य वीके मिश्रा की तैनाती नहीं हुई तो वे इसको लेकर उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान मैनेजर यादव, बलवंत कुशवाहा, दुर्गेश राजभर, उमानाथ राजभर, विजय कुमार, रामनरेश सिंह, मुन्ना राजभर, लालचंद्र प्रजापति और जितेंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें