फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने से प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया इस दौरान अपनी दुकान को ठेले पर लाद कर सुरक्षित स्थान ले जाता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिले में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क हो है। जिला अस्पताल के गेट समेत शहर के कई स्थानों से प्रशासन ने अतिक्रमण खाली कराया। इसको लेकर कई जगह नोंकझोंक भी हुई। अस्पताल गेट के सामने पटरी पर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस को पुलिस कोतवाली लेती गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल गेट पर मेडिकल स्टोर संचालक जिम्मेदारों की मिलीभगत से पटरी पर दुकान चलाते हैं। पटरी से अतिक्रमण हटाने की मांग ‘दिशा’ की बैठक में बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने जोरदार तरीके से उठाया था। बावजूद इसके अफसर दवा की दुकानों को नहीं हटवाया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम लगने के बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है। मंगलवार को जिला अस्पताल गेट, कोतवाली रोड, सब्जी मंडी रोड, जलकल रोड समेत प्रमुख स्थानों पर एनाउंस कर पुलिस ने अतिक्रमण खाली कराया। जरूरत पड़ने पर जेसीबी से कच्ची मकान और कटरैन को तोड़ा। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों और अतिक्रमण करने वालों के बीच कई बार नोंकझोंक और कहासुनी हुई। लेकिन प्रशासन के तेवर देखकर अतिक्रमणकारी बैकफुट पर रहे। इस बाबत प्रभारी कोतवाल श्रवण यादव ने बताया कि शहर की सड़कों से अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें