फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी के सच्चे अनुयायी थे बाबा राघव दास

विज्ञापन
बीआरडी इंटर कॉलेज में बाबा राघव दास जयंती अवसर पर उनके प्रतिमा पर शिक्षक और छात्रो ने माल्यर्पण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बीआरडी इंटर कॉलेज में बाबा राघवदास की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा राघवदास महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी थे। उनका जीवन सादा जीवन उच्च विचार से प्रेरित था। आज भी उनकी कृतियां मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। यह बातें विद्यालय के प्रबंधक अशोक मणि ने कही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और अन्य छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाबा राघवदास की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने कहा कि बाबा राघवदास ‘पूर्वांचल के गांधी’ कहे जाते हैं। प्राकृतिक आपदा एवं अशिक्षा से संघर्ष करते हुए उन्होंने न सिर्फ शिक्षा बल्कि समाज सुधार का भी काम किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दिनेश तिवारी ने कहा कि बाबा जी ने पूर्वांचल में अनेक विद्यालय, कुष्ठाश्रम स्थापित किया। इस दौरान हरेराम तिवारी, धर्मप्रकाश तिवारी, दिवाकर पाठक, बालसुधा, ओमप्रकाश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें