फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में समय से नहीं बैठ रहे डॉक्टर, मरीज हलकान

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में डॉक्टर का इंतजार करते मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल के ओपीडी में समय से डॉक्टर नहीं बैठ रहे हैं। इस कारण मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। बुधवार को बिना इलाज कराए 100 मरीजों को वापस लौटना पड़ा। इसकी वजह तीन डॉक्टरों को एक साथ छुट्टी पर जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। ओपीडी में बैठने का समय सुबह आठ से दो बजे तक है। लेकिन दिन में 11 बजे तक जिला अस्पताल के ओपीडी में एक भी डॉक्टर नहीं बैठे थे। बाद में पहुंचे डॉक्टरों को नाराज लोगों ने विभागीय सिस्टम पर सवाल खड़ा करते हुए खरी-खोटी सुनाई। विभागीय अफसरों की माने तो डॉ. रामसकल यादव, डॉ. एचके मिश्रा और डॉ. पीएन कन्नौजिया को एक साथ छुट्टी पर चले जाने के कारण ओपीडी प्रभावित हो रही है। 11 बजे के बाद ओपीडी में बैठे डॉक्टर दो बजे उठकर चले गए। इस कारण 100 से अधिक मरीज बिना इलाज कराए वापस चले गए। पुष्पा देवी, रविन्द्र दुबे, रामकृपाल, प्रभावित आदि ने बताया कि सरकारी अस्पताल सिर्फ नाम का है। सुबह से रजिस्ट्रेशन कराकर इंतजार किया गया और बिना इलाज लौटना पड़ रहा है। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि डॉक्टर समय से आए होंगे। लेकिन वार्ड में राउंड पर चले जाने के कारण ओपीडी में देर से बैठे होंगे। इधर तीन डॉक्टर अवकाश पर हैं। इस कारण दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें