सलेमपुर। भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सोहनाग मोड़ पर हुआ। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इनके बदौलत पार्टी ने देश और प्रदेश पर सरकार बनाई। केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है।
सम्मेलन का शुुुुभारंभ सोमवार को सोहनाग मोड़ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। विधायक काली प्रसाद ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की जरूरत है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से आम जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं। इस दौरान अनिरुद्ध मिश्र, कन्हैया जायसवाल, रत्नेश मिश्र, बृृजेश उपाध्याय, सुनील गुप्ता, अशोक पांडेय, ओमप्रकाश यादव, त्रिपुणायक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।