फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में शौचालय नहीं, विवाहिता ने किया जाने से इंकार

विज्ञापन
साोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज (देवरिया)। शौचालय नहीं होने से विवाहिता ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। विवाहिता को मानने के लिए मदनपुर थाने में घंटों पंचायत चली। फिर भी बात नहीं बनी। ससुराल और मायके के लोग घर चले गए।
विज्ञापन

समोगर गांव के उमाशंकर ने बेटी सोनी की शादी 15 मई-2014 में गोरखपुर के झंगहा थाने के ब्रह्मपुर गांव के चंदन मद्धेशिया पुत्र विंध्याचल से की थी। वह ठेला लगाकर परिवार की जीविका चलाता है। उसके दो साल की बेटी सोनाली भी है। चंदन की पत्नी ससुराल में सात माह रहने के बाद मायके चली आई। वह ससुराल जाने का नाम नहीं ले रही थी। शनिवार को मामला थाने तक पहुंच गया। पति चंदन, भाई, मां शांति देवी और अन्य लोग पुलिस से विदाई की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थानेदार अजय श्रीवास्तव और एसआई मनोज ने पारिवारिक मामला होने के कारण दोनों पक्षों को सुना। सोनी ने शौचालय और घर की छत लगवाने की जिद की। पुलिस और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चली पंचायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। लोगों की मानें तो इससे पूर्व भी दो साल में कई बार पंचायत हो चुकी है, लेकिन अब तक शौचालय नहीं बन सका है। ग्राम प्रधान सुरेश यादव का कहना है कि परिवार गरीब है। शौचालय और आवास के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें